Spread the love

उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में रविवार सुबह 10:27 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये कंपन जिले के कई इलाकों में दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 और गहराई 5 किलोमीटर थी।

भूकंप का केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के बीच स्थित था। सौभाग्य से इस भूकंप से किसी प्रकार की जन–धन की हानि की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पहले भी चमोली क्षेत्र में झटके महसूस किए गए थे।

हिमालयी क्षेत्र में स्थित उत्तराखंड को हाई सिस्मिक जोन माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी बेल्ट में भूकंप का सबसे अधिक खतरा इसी क्षेत्र में है, जिसके चलते नुकसान की आशंका भी ज्यादा रहती है। इसी वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों को उच्च भूकंपीय जोन में रखा गया है।


Spread the love
Ad