Spread the love

हल्द्वानी में घर से तहसील चलाने वाले सर्वे कानूनगो असरफ अली पर कड़ी कार्रवाई के तहत डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ऊधम सिंह नगर में संबंद्ध होते ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि तक अशरफ अली सहायक अभिलेख अधिकारी मुख्यालय में संबंद्ध रहेंगे।

डीएम ने बताया कि 23 सितंबर को कुमाऊं कमिशनर दीपक रावत ने हल्द्वानी तहसील का निरीक्षण किया था। जिसमें सर्वे कानूनगों अशरफ अली द्वारा धारा 143 के मामलों की फाइलें घर रखी गई थी। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ मामलों में कानूनगो द्वारा रिपोर्ट जल्दी लगा दी गई थी जबकि कुछ मामले लंबे समय से लंबित रखे गए थे। कमिश्ननर ने घर पर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की तो 143 से जुड़े 21 मामलों की फाइल घर पर मिली थीं।

इन फाइलों को पटवारी की रिपोर्ट लगने के बावजूद बेवजह दबाया गया था। इस मामले में नैनीताल डीएम ने उन्हें पत्र भेजकर अशरफ अली की संबद्धता समाप्त करने व निलंबन की अपेक्षा की थी। शनिवार को डीएम ने सर्वे कानूनगो को निलंबित कर दिया। अशरफ अली को अब यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह वह अन्य सेवा योजना, व्यापार वृत्ति, व्यवसाय में नहीं लगे हैं।


Spread the love
Ad