उत्तराखंड आज अपनी रजत जयंती — राज्य स्थापना के 25 वर्ष — बड़े उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) के विशाल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाले वर्षों में देश के विकास की एक नई मिसाल बनेगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और जमरानी बांध परियोजना प्रमुख हैं, जो प्रदेश के पर्यटन और जल प्रबंधन को मजबूत बनाएंगी। इसके अलावा पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास से जुड़ी कई योजनाओं की भी शुरुआत हुई।
प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने एफआरआई में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां मौजूद बच्चों से आत्मीय बातचीत की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम से पहले उपस्थित युवाओं को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पूरे देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी, जबकि नागरिकों में रजत जयंती समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
