देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न शहरों और नगर निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इस बार के सर्वेक्षण में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून नगर निगम को 62वीं रैंक मिली है। वहीं, हरबर्टपुर नगर पालिका की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है – पिछले वर्ष के 56वें स्थान से खिसक कर इस बार यह 53वें स्थान पर पहुंची। हालांकि, हरबर्टपुर अभी भी खुले में शौच से मुक्त (ODF) नहीं हो पाया है और न ही इसे कूड़ा मुक्त शहरों की स्टार श्रेणी में कोई स्थान मिला है।
अन्य नगर निकायों की बात करें तो:
हरिद्वार को 363वीं रैंक
अल्मोड़ा को 907वीं रैंक
हल्द्वानी को 291वीं रैंक
कोटद्वार को 232वीं रैंक
पिथौरागढ़ को 177वीं रैंक मिली है।
इस बीच उत्तराखंड के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब लालकुआं नगर पालिका को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका के प्रयासों और जनभागीदारी का प्रतीक मानी जा रही है।
