
देहरादून। देहरादून में हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वर्गीय हरबंस कपूर द्वारा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण हेतु किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
देहरादून में हरबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12.51 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वर्गीय हरबंस कपूर द्वारा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण हेतु किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार उत्तराखण्ड के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज जिन कार्यों का शिलान्यास हो रहा है, उनका समयबद्ध रूप से लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के अवसर सृजित करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने और तीर्थाटन व पर्यटन को प्रोत्साहित करने जैसे सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों, मुख्यमंत्री की संस्तुति से बने इस कम्युनिटी हाल का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आज इसे जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर थापा, कैंट बोर्ड सीईओ, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, राहुल चौहान, आशीष शर्मा, ज्योति कोटिया सहित काफ़ी संख्या जनप्रतिनिधि, रिटायर्ड सैनिक, कैंट बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी सामाजिक संगठनों के लोग और आम जनता उपस्थित रहे।
