Spread the love

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, वहीं नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से कुछ स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज भी कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।

हरिद्वार जिले में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं।

देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा हो सकती है। यहां तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने का भी अंदेशा है। देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 37°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी है।


Spread the love