Spread the love

देहरादून। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

मृतक की पहचान शुभम गैरोला के रूप में हुई है। मृतक जयपुर में एक होटल में नौकरी करते थे और इन दिनों घर पर आए हुए थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


Spread the love
Ad