Spread the love

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और मकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आ रही हैं। उत्तरकाशी का धराली क्षेत्र इस समय आपदा की मार झेल रहा है।

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने 13 और 14 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है। यह आदेश कक्षा 1 से 12वीं तक के शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों पर लागू होगा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

चमोली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love
Ad