Spread the love

 उत्तराखंड सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत 27 दिसंबर, शनिवार को राज्य भर में सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

शासन सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में यह अवकाश लागू रहेगा। अवकाश के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे।


Spread the love
Ad