नैनीताल: बरेली के पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही सैलानियों की स्कॉर्पियो भवाली–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को तत्काल भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार दुर्घटना में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट, एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह घायल हुए।
सीएचसी में तैनात डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांचों लोगों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
