Spread the love

कोटद्वार (पौड़ी)। कोटद्वार के आर्म्स रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई से चालक का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, चौकी दुगड्डा क्षेत्र से डंपर के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से उपनिरीक्षक शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि डंपर (UK 14 CA 3453) गहरी खाई में गिरा हुआ था और उसमें केवल एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

एसडीआरएफ टीम ने रोप स्ट्रेचर की सहायता से खाई में उतरकर चालक के शव को बाहर निकाला और उसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतक की पहचान धीरेंद्र रावत (36 वर्ष), पुत्र नरेंद्र रावत, निवासी— डंपर चालक, के रूप में हुई।


Spread the love
Ad