Spread the love

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। उनके कार्यक्रम के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कैंची धाम मंदिर समिति की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रहेगी।

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने कहा कि सुरक्षा कारणों से इस समय मंदिर बंद रखा जाएगा और श्रद्धालु दोपहर 12 बजे के बाद ही दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन करना आवश्यक है।


Spread the love
Ad