Spread the love

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर देहरादून जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। शहर के कुछ मार्गों को “जीरो जोन” घोषित किया गया है, वहीं सुरक्षा कारणों से शहरी क्षेत्रों में आने वाले 20 स्कूलों में  तीन नवम्बर को एक दिन का अवकाश रहेगा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि इन स्कूलों में ग्रेस अकैडमी (कैंट रोड), केंद्रीय विद्यालय (हाथी बड़कला, कैंट रोड), स्कॉलर होम (राजपुर रोड), डीपीएस (राजपुर रोड), ब्रुकलिन और ब्राइटलैंड स्कूल (कर्जन रोड), हिल ग्रेस, मार्शल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल (लक्ष्मी रोड), शेरवुड स्कूल (नेहरू कॉलोनी तिराहा) शामिल हैं।

इसके अलावा समर वैली स्कूल (तेग बहादुर रोड), हेरिटेज स्कूल (एमकेपी रोड), सेंट जोसेफ स्कूल (राजपुर रोड), विवेकानंद स्कूल (जोगीवाला), मानव भारती स्कूल (नेहरू कॉलोनी), एसजीआरआर स्कूल (करनपुर चौक), जसवंत मॉडल स्कूल (राजपुर रोड), प्लाईवुड पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल (डिफेंस कॉलोनी) को भी एक दिन का अवकाश रहेगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के अन्य विद्यालय सामान्य समय के अनुसार संचालित होंगे। यह निर्णय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।


Spread the love
Ad