Spread the love

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो सगे भाइयों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे 30 वर्षीय शिवराज की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय विक्रांत गंभीर अवस्था में हैं।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय जंगल में अचेत अवस्था में पाए गए दोनों भाइयों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही शिवराज को बचाया नहीं जा सका। वहीं, विक्रांत का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों और दोनों भाईयों के जंगल में मौजूद होने की स्थिति की जांच की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है।


Spread the love
Ad