हल्द्वानी के ओके होटल के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की भीषणता के कारण आसपास अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही बस और स्कूटी को सीज कर लिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
