Spread the love

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां चोपड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम जोंदला के पाली मल्ली गांव में गुलदार ने 54 वर्षीय मनवर सिंह बिष्ट को अपना शिकार बना लिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस हादसे ने ग्रामीणों में सन्नाटा और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलदार का क्षेत्र में लगातार देखा जाना चिंता का विषय बन गया है। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

पुलिस और वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और गुलदार को पकड़ने या वहां से हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।


Spread the love
Ad