Spread the love

उत्तराखंड में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। पूरे प्रदेश में दिनभर तेज धूप खिली रहने से पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर कुछ कम रहेगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय हल्की गर्मी लोगों को महसूस होगी। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति बनी रही। दिनभर चटक धूप रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास ही दर्ज किए गए।


Spread the love
Ad