Spread the love

अल्मोड़ा: पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद आरोपी फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। आरोपी पर नाबालिग और पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ तथा उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।

यह मामला 21 अक्टूबर 2025 का है, जब सोमेश्वर क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी कि एक युवक ने उसकी नाबालिग बहन और पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ की, साथ ही उनके घर में तोड़फोड़ की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली सोमेश्वर में धारा 75/324 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सीओ गोपाल दत्त जोशी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विवेचक उपनिरीक्षक सरोज कम्बोज के साथ पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि ऐसे अपराधों के प्रति उनका रुख सख्त रहेगा और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अल्मोड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आम लोगों में राहत की भावना है और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।


Spread the love
Ad