Spread the love

उत्तराखंड में दीपावली पर मौसम सुहावना और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में किसी तरह की बारिश की चेतावनी नहीं है। फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली हुई है और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा रहा है। दीपावली तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं ।

अगले एक हफ्ते के पूर्वानुमान में दून में हर दिन धुंधली धूप देखने को मिलेगी। हवा की रफ्तार औसतन 6 मील प्रति घंटे की रहेगी और तापमान में एक से दो डिग्री का मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। किसी भी दिन बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है ।

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों जैसे मसूरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में रात के समय हल्की ठंडक में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानों में सुबह-शाम हल्की धुंध के बावजूद दिन के समय साफ मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों के लिए राहतभरा संदेश देते हुए कहा कि दीपावली तक मौसम सामान्य रहेगा और किसी अलर्ट की जरूरत नहीं है।


Spread the love
Ad