हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गजीवाली गांव के हाईवे के समीप झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, जो जल्द ही पहुंचने वाली है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
