Spread the love

नैनीताल जिले के कैंची धाम क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना किरौला रेस्टोरेंट में लगभग रात 2 बजे की बताई जा रही है, जहां 39 वर्षीय आनंद सिंह, निवासी बेतालघाट, की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर कार्रवाई शुरू की। कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि जिस हथियार से गोली चली वह लाइसेंसी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल की गहन जांच की जा सके।

एसएसआई खान ने बताया कि घटना के कारणों की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा था या फिर किसी अन्य कारणवश गोली चली।


Spread the love
Ad