Spread the love

हल्द्वानी: आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹14,920 नकद व ताश की गड्डी बरामद की गई है।

एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अवैध नशा व्यापार और सार्वजनिक स्थलों पर जुए की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में टीपी नगर चौकी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

आमिर पुत्र फयाज निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा, उम्र 32 वर्ष

जिसान रजा पुत्र सबीर अहमद निवासी समर डिलक्स, उत्तर उजाला, बनभूलपुरा

सलीम अहमद पुत्र समीम अहमद निवासी इंद्रा नगर, बड़ी मस्जिद के पीछे, बनभूलपुरा

विकल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी खोदतला, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश

उक्त चारों आरोपियों को 11 अक्टूबर 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के एक सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 52 पत्तों की ताश की गड्डी और ₹14,920 नकद बरामद किए हैं।

चारों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में जुआ अधिनियम की धारा 13 (G) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:

उ.नि. मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर

हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल

हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह (पीएसी)

कांस्टेबल दीप चंद (पीएसी)

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दीपावली पर्व के दौरान इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love
Ad