Spread the love

देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग स्कूल के स्टोर रूम में लगी, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। उस समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे, लेकिन स्कूल स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ गई।

थाना वसंत विहार के प्रभारी प्रदीप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्टोर रूम में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्टोर में पुराने कपड़े और सामान रखे गए थे, जिससे आग ने तेजी से पकड़ ली।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।


Spread the love
Ad