Spread the love

हल्द्वानी। काठगोदाम के कॉलटैक्स के पास नहर में गिरने वाले युवक का शव बुधवार को मुखानी क्षेत्र की नहर से बरामद हुआ।

मंगलवार देर रात युवक नहर में गिर गया था और बह गया था। इस घटना के बाद पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमों ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया गया और अंततः युवक का शव बरामद हुआ।

मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रवि कुमार उर्फ मोनू (30) पुत्र स्व. राजपाल, निवासी कांठ, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह इंद्रानगर काठगोदाम में अपनी बहन मंजू लता के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए गौला बैराज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।


Spread the love
Ad