उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज़ और गरज के साथ बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 25 अगस्त को भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
प्रदेश के कई हिस्सों में 27 अगस्त तक तेज़ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके कारण लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
