Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तहसील मोरी क्षेत्र में शाम करीब 5:25 बजे मोरी और ग्यूनेरी के बीच हुआ, जब एक आल्टो कार (UK07 HA 2270) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकरा गई।

कार मोरी से भैरबाड़ू की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चालक नवीन रमोला (निवासी नैखाड़, चिन्यालीसौड़), की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

प्रकाश रांगड़ (31), निवासी गैखाणगांव — गंभीर घायल

कपूरी देवी (65), निवासी स्वीयालगांव — गंभीर घायल

रियान्स (5), पुत्र रमेश लाल, निवासी गैखाणगांव — घायल

श्रीमती बीना देवी (50), ग्राम पासा — साधारण घायल

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है।

मोरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और मामले की जांच जारी है।


Spread the love
Ad