Spread the love

उत्तराखंड के चमोली जनपद की तहसील थराली में 22 अगस्त की रात भारी वर्षा के कारण नगर पंचायत थराली के राडीबगड़ क्षेत्र में कई भवनों को नुकसान पहुंचा है। तहसील कार्यालय, आवासीय परिसर, कोटडीप, थराली बाजार, चैपड़ो और सगवाड़ा में मलबा गिरने की घटनाएँ हुईं और कुछ भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए तत्काल प्रभाव से परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, तथा जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को तहसील थराली में तैनात किया है ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके।


Spread the love
Ad