नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में शनिवार को एक दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आकर भर भराकर जा गिरा। जिससे आस पास मौजूद अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज इलाके में शनिवार की सुबह भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके आस पास स्थित अन्य घरों में भी दरारें आ गई। जिसके बाद दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इन सब में गनीमत यह रही कि मकान स्वामी ने खतरे को भांपते हुए पहले ही समय रहते घर खाली करवा दिया था। जिससे कोई जनहानि होने से बच गई।
वहीं इस घटना के बाद प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है।
प्रशासन और पुलिस खतरे की जद में आए मकानों को खाली कराने के लिए मुनादी भी कर रहा है। वही प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था के साथ ही भूस्खलन क्षेत्र में पानी रिसाव रोकने के लिए तिरपाल डालकर रोका जा रहा है।
इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, एसएसपी प्रहलाद सिंह मीणा, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एस आई दीपक बिष्ट एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौजूद थी
