Spread the love

रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन विभाग के अंतर्गत ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में एक टस्कर हाथी की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हाथी के शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि आमपोखरा रेंज के अंतर्गत हिम्मतपुर क्षेत्र में यह हाथी का शव मिला है उन्होंने बताया कि हाथी के शव का पशु चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हाथी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से प्रतीत होती है लेकिन फिर भी मामले की जांच की जा रही है इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
Ad