Spread the love

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच नैनीताल, रामनगर और चंपावत जिलों से आए नतीजों ने इस बार महिलाओं की दमदार मौजूदगी और युवा नेतृत्व की नई तस्वीर पेश की है। मतगणना में लगातार दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और गांव-गांव में जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं में महिला उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। लछमपुर ग्राम सभा से तनुजा पांडे ने 125 वोटों से, सीतापुर से सोनिया प्रीत और खानवाल कटान से पूनम जांगी ग्राम प्रधान बनीं। सुंदरपुर रैकवाल से उमा नीरज रैकवाल ने 140 वोटों से जीत हासिल की, जबकि किशनपुर रैकवाल से तारेश बिष्ट विजयी हुए।

चोरगलिया आमखेड़ा से गीता बुघानी, नया गांव कटान से गजेंद्र प्रसाद और जगतपुर से यशवंत सिंह कार्की (98 वोटों से जीत) ने प्रधान पद पर जीत हासिल की।

क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) पद पर भी रोचक नतीजे सामने आए हैं। बसंतपुर से गीता चुफाल, लाखनमंडी से मनमोहन गड़कोटी और जगतपुर (गौलापार) से विक्रम बरगली ने जीत दर्ज की। खानवाल कटान से गीतिका ने 758 मतों से धमाकेदार जीत दर्ज की।

रामनगर क्षेत्र में पंचायत चुनाव के नतीजे उत्साहजनक रहे। नाथूपुर छोई से इंदु लटवाल ने 558 मतों से जीत दर्ज की, जबकि रीना रानी को 250 मत मिले। रामपुर से हेमचंद्रा, भलौन से धर्मेंद्र कुमार, ग्राम क्यारी से नवीन सती और पुछड़ी से हजज्न नरगिस (पत्नी सकील अहमद) ग्राम प्रधान बनीं।

टेढ़ा से रश्मि रावत ने 330 वोटों से अंजू बिष्ट को हराया। किशनपुर छोई से भावना देवी ने 277 वोटों से जीत हासिल की, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी आकांक्षा फर्त्याल को 268 वोट मिले। गजपुर बड़वा से सुरेश सिंह बिष्ट 356 वोटों से विजयी रहे।

जिला पंचायत सदस्य पद पर भी कांग्रेस समर्थित लीला बिष्ट लगभग 1300 वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी अनीता बेलवाल पिछड़ती नजर आ रही हैं।

चंपावत जनपद के पंचायत चुनावों में भी नए और स्थानीय चेहरे उभर कर सामने आए हैं। क्षेत्र पंचायत बसकुनी से राम सिंह (248 मत), जाखजिंडी-1 से प्रकाश सिंह (182 मत), टुनकाड़े से बबीता देवी (226 मत), और कीमतोली से सौरभ चंद (409 मत) विजयी रहे।

ग्राम पंचायत ढोरजा से पवन (197 मत), नाकोट से रमेश राम (120 मत), मोड़ा से दलीप सिंह (144 मत), छतोली से संजय सिंह (134 मत) और मंगोली से रमेश राम (181 मत) विजयी हुए हैं। रायकोट कुंवर क्षेत्र पंचायत से उमा कुंवर ने 407 मतों से जीत दर्ज की है।


Spread the love
Ad