Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर और पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि संभावित खराब मौसम को देखते हुए चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे बचाव के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने लोगों से भी सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया है।


Spread the love
Ad