चमोली। जिले के विकासखंड देवलग्वाड़ की ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह (38) का निधन हो गया है। उनकी बीमारी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद के चुनाव को स्थगित कर दिया है।
राजेंद्र सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
राजेंद्र सिंह के जाने से देवलग्वाड़ गांव में शोक की लहर छा गई है। वह पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्र जारी कर प्रधान पद के चुनाव को स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि, पंचायत के अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।
