Spread the love

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल जिले में संगठन विस्तार की प्रक्रिया के अंतर्गत मुखानी मंडल के नए पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियाँ भाजपा जिला प्रभारी राजेश कुमार और जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के उपरांत की गई हैं।

भाजपा ने मंडल संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह टीम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

घोषित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य: मंडल उपाध्यक्ष  देवकी नन्दन जोशी, मंडल उपाध्यक्ष, अमित बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष भवान सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष भावना गुप्ता, मंडल महामंत्री त्रिलोक सिंह निगल्टिया, मंडल महामंत्री राजेश कुमार पन्त, मंडल मंत्री राजू बालाकोटी, मंडल मंत्री जीवन्ती रावत, मंडल मंत्री चम्पा आर्या, मंडल मंत्री, नरेश सिंह बजवाल, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन सिंह गोनिया, मंडल कार्यालय मंत्री, नारायण सिंह दरम्वाल, मंडल मीडिया संयोजक, विशम्बर काण्डपाल, मंडल आईटी संयोजक, संदीप कुमार तिवारी, मंडल सोशल मीडिया संयोजक कमल बेलवाल को मनोनीत किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि यह टीम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी।


Spread the love
Ad