Spread the love

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में कुल 31 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तबादलों की सूची में प्रमुख नामों में सुशील कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा बनाया गया है, जबकि प्रकाश मेहरा को भवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। विजय मेहता को कालाढूंगी थाने का चार्ज सौंपा गया है।

साइबर, एसओजी, एएनटीएफ, एएचटीयू, सीसीटीएनएस और शिकायत प्रकोष्ठ जैसे विशेष प्रकोष्ठों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। हरपाल सिंह को एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल की कमान दी गई है, वहीं ललिता पांडे को एएचयू और डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, मनोज नयाल को तल्लीताल, विजय नेगी को बेतालघाट, और विमल मिश्रा को काठगोदाम का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाना है। एसएसपी ने कहा कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से जरूरी था ताकि कार्यक्षमता और जवाबदेही में सुधार हो सके।


Spread the love
Ad